करेला अपने स्वास्थ्यवर्धक लाभों के कारण हमारे भोजन में शामिल करना अच्छा है। लेकिन, यह स्वाद में कड़वा होता है और बहुत से लोग इसे पसंद नहीं करते हैं। करेला का अचार, कड़वा करेला को सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका है। करेला का अचार में, करेले को लाल मिर्च पाउडर, सौंफ, मेथी, राई ,
Page [tcb_pagination_current_page] of [tcb_pagination_total_pages]
चटनी और अचार
चटनी और अचार भारतीय घरों और इतिहास का हिस्सा हैं। भारतीय लोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए चटनी और अचार खाते हैं। चटनी और अचार का नाम इसमें इस्तेमाल किये गए मुख्य घटक पर आधारित है।
चटनी क्या है?
चटनी मुख्य और उप सामग्रियों का मिश्रण है। चटनी बनाते वक़्त मुख्य घटक सब्जियां, फल या बीज होते हैं। उप घटक मसाले होते हैं। चटनी सुखी या गीली हो सकती है।

चटनी का रंग कैसे होता है?
चटनी लाल रंग की होती है, यह एक पूरी तरह से गलत बयान है। चटनी का रंग उसमे इस्तेमाल किये हुए मुख्य घटक का रंग हो सकता है इसलिए कोई निश्चित रंग नहीं। टमाटर की चटनी और लाल मिर्च की चटनी लाल होती हैं। कच्चे आम की चटनी और पुदीने की चटनी हरी होती हैं। मूंगफली की चटनी, तिल की चटनी और अलसी की चटनी भूरे रंग की होती हैं।

चटनी का स्वाद कैसे होता है?
चटनी का स्वाद इसमें इस्तेमाल किये गए सामग्री पर आधारित है। चटनी का स्वाद तीखी, मसालेदार, खट्टी , नमकीन, मीठी भी हो सकता है।

चटनी और अचार में क्या अंतर है?
चटनी: चटनी मुख्य और उप सामग्रियों का मिश्रण है। इसे एक दिन से पंद्रह दिनों तक संरक्षित किया जा सकता है। चटनी में ताजे हरे रंग के मुख्य और उप सामग्रियों को मिलाया जा सकता है। आप मुख्य घटक का स्वाद ले सकते हैं लेकिन इसमें उप सामग्रियों का मिश्रित स्वाद होता है। चटनी में संरक्षक तत्व नहीं होते हैं।
अचार: अचार मौसमी हैं। उदाहरण के लिए यदि मौसम कच्चे आमों का है तो आप कच्चे आम का अचार बना सकते हैं या यदि नींबू का मौसम है तो आप नींबू का अचार बना सकते हैं। यह सामग्री के आधार पर 1 से 5 साल तक संरक्षित किया जा सकता है। इसमें मुख्य घटक को छोटे टुकड़ों में काटा जाता है। इसमें तेल, नमक, चीनी, सिरका आदि जैसे संरक्षक तत्व होते हैं।

चटनी और अचार क्यों बनाते हैं?
चटनी दैनिक जीवन में, भोजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए बनाई जाती है। चटनी को ब्रेड, पराठे, चावल, नाश्ता और रोटी सब्जी का स्वाद बढ़ाता है। चटणीमे विभिन्न सामग्रियों का स्वाद होता है।
अचार बहोत दिनों तक रहनेवाले और स्वादिष्ट होते हैं। उदाहरण के लिए, आप हर मौसम में, अचार के रूप में कच्चे आम का स्वाद ले सकते हैं।
मुझे चटनी और अचार दोनों पसंद हैं। क्योंकि दोनों के स्वाद अलग-अलग हैं।
यह हमारे दैनिक भोजन के स्वाद को बढ़ाता है, साथ ही साथ आप इसे किसी भी चीज़ के साथ खा सकते हैं।
भारतीय चटनी और अचार में सभी प्राकृतिक तत्व होते हैं, इसलिए वे स्वस्थ और पौष्टिक होते हैं।
यदि यह घर में बना है तो अस्वास्थ्यकर घटको का कोई मौका नहीं है। आजकल, आप इसे बाजारसे खरीद सकते हैं लेकिन आप घटको के बारे में अनजान होते है।

कितने प्रकार की चटनी और अचार बनाना संभव है?
दरअसल, हम चटनी और अचार की प्रकारोंकी संख्या नहीं गिन सकते। हर घर, शहर, जिले, राज्य और देश में विभिन्न प्रकार की चटनी और अचार की संस्कृति है।
दुनिया भर में, इसे विभिन्न नामों से जाना जा सकता है, और हमारे भोजन के स्वाद बढ़ाने के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
मुख्य अंतर यह है कि भारतीय चटनी और अचार में विभिन्न प्रकार के स्वाद होते हैं और यह हर निवाले में हमें सुखद अनुभव देने की क्षमता रखता है।

मैं चटनी और अचार दोनों के बारे में क्या कह सकता हूं? दोनों स्वादिष्ट हैं और खानेके बाद आप अपनी उंगली चाटती ही रहते हैं।
अस्मिता मेंढे
एक खाद्यप्रेमी व्यक्ति होने के नाते, मैं खाना खाने से और उसे पकाने से प्यार करती हूं। इसलिए, मैं हमेशा खाद्य ब्लॉग पढ़ती हूं और उन व्यंजनों को बनाने की कोशिश करती हूं।
इस ब्लॉग का मूल उद्देश्य मेरे परिवार के व्यंजनों का ट्रैक रखना है। कुछ चटनी और अचार हैं जिन्हें मेरी नानी/दादी और माँ ने घर पर पकाये है, जो सुपर स्वादिष्ट है और बनाने में आसान हैं।
मैं सरल तरीके से व्यंजनों को लिखने की कोशिश करती हूं ताकि इसे आसानी से समझा जा सके। मेरे द्वारा बनाई गयी हर चटनी और अचार मैंने खुद चखा है।
